Budget 2022 : बजट से पहले सामने आई सीएम शिवराज सिंह की ये प्रतिक्रिया

Budget 2022 : बजट से पहले सामने आई सीएम शिवराज सिंह की ये प्रतिक्रिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। संसद का बजट सत्र आज सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में भारत की तरक्की और नई उम्मीदों से जुडी बातें कहीं।  उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन महा अभियान की सफलता पर भी प्रकाश डाला। राष्ट्रपति के अभिभाषण के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 2021 – 22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री का बयान आया है। सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर अपनी बात कही। शिवराज ने ट्वीट किया –  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संरक्षण में हम सब मिलकर देश की स्वतंत्रता के 100 साल पूर्ण होने तक उनके सपनों के अनुरूप शक्तिशाली, वैभवशाली, गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। आज आपके प्रखर विचारों से देश को नई दिशा मिली है।

ये भी पढ़ें – Share Market : बजट से पहले बाजार में उत्साह, 700 अंक बढ़कर खुला Sensex

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिखा – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी, आपके प्रेरणादायी उद्बोधन से युवाओं, किसानों, महिलाओं और देश के नागरिकों में एक नई ऊर्जा व सकारात्मकता का भाव जागृत हुआ है।  उन्होंने आगे लिखा – नि:संदेह,यह बजट सत्र नये व सशक्त भारत के सपनों को साकार करने वाला सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें – MP School: मध्य प्रदेश में फरवरी से स्कूल खुलेंगे या नहीं? फैसला आज, शिक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक

[le id=”1″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews