ससुरालियों का कहर, मनमर्जी का दहेज़ नहीं मिला तो नवविवाहिता को जलाया

ससुरालियों का कहर, मनमर्जी का दहेज़ नहीं मिला तो नवविवाहिता को जलाया

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में मनमर्जी का दहेज नहीं दिए जाने से नाराज युवक ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर नवविवाहित पत्नी को केरोसिन ऑयल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहींं की जा सकी है।  

पुलिस के मुताबिक मंजू मालवीय पति गोपाल जाधव (20) ओम नगर झुग्गी बस्ती में रहती है। 25 जून 2019 को महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति गोपाल, सास मीरा बाई और नंद कागल दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त कर मारपीट करने लगे थे। बीती 24 अक्टूबर को महिला को उसके पति ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर उस पर केरोसिन का डालकर आग लगा दी थी। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार होने के बाद महिला डिस्चार्ज होकर अपनी मां के घर चली गई थी। जहां से महिला कल दोपहर अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। आवेदन जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हा

अपनी मां के साथ थाने आई और पति गोपाल, सास मीरा बाई नंनद कागज दहेज के साथ मारपीट कर प्रताडि़त कर केरोसिन का तेल डालकर जला दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द उन्हें दबोच लिया जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews