MP उपचुनाव 2020 : भाजपा की बड़ी बैठक, प्रत्याशियों का ऐलान जल्द, समिधा पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

MP उपचुनाव 2020 : भाजपा की बड़ी बैठक, प्रत्याशियों का ऐलान जल्द, समिधा पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा (BJP) ने तैयारियां तेज कर दी है| बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता भोपाल पहुँच गए हैं| यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के साथ बड़ी बैठक होने जा रही है| उपचुनाव को लेकर रणनीति से लेकर प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी मंथन होने की संभावना है| राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी भोपाल पहुँच चुके हैं| उन्होंने समिधा पहुंच कर संघ नेताओं से मुलाकात की है|

सीएम हाउस में होने वाली बैठक विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के टिकटों के बंटवारे पर पर चर्चा होगी। हालांकि कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये नेताओं का टिकट तय माना जा रहा है| लेकिन पार्टी के अंदरखाने उठ रहे असंतोष और सामंजस्य बनाने और मनमुटाव को भी दूर करने की कोशिश होगी। भाजपा 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी की सूची जल्द जारी कर सकती है। इसमें 25 सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय हैं।

नड्‌डा की नई टीम में शामिल नेताओं का स्वागत
सीएम हाउस में होने वाली बैठक से पहले शाम को भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की नई टीम में शामिल नेताओं का सवागत होगा| वे सभी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में शामिल किए गए नेताओं का स्वागत किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews