भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शनिवार (30 अक्टूबर) को सुबह सात से मतदान आरंभ हो गया था। सभी सीटों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की उम्मीद है।मतदान शाम छह बजे तक होगा। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक लोकसभा सीट पर 59.02 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें खंडवा की तीन विधानसभाओं खंडवा में 51 फीसदी, पंधाना में 60.12 फीसदी और मांधाता में 60.20 फीसदी मतदान हुआ।चारों सीटों पर कुल 26 लाख 50 हजार मतदाता 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वही पृथ्वीपुर विधानसभा में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत कुल 76 प्रतिशत पुरूष 77 प्रतिशत महिला 74 प्रतिशत वही रैगाव और जोबट में भी लगभग शाम 5 बजे तक इतना ही मतदान हुआ है, प्रदेश में उपचुनाव मतदान के लिए कुल तीन हजार 944 केंद्र बनाए गए हैं। 10 हजार 27 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, पांच हजार 517 कंट्रोल यूनिट और पांच हजार 886 वीवीपैट का उपयोग किया, इस बार उपचुनाव में 865 मतदान केंद्रों को संवदेनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है। वहीं, एक हजार 235 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। खंडवा और रैगांव निर्वाचन क्षेत्रों में 16-16 उम्मीदवार होने के कारण दो-दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। पृथ्वीपुर में 10 और जोबट में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं।
उपचुनाव : लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर लगभग 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान की उम्मीद

ताजा खबरें
View More →बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड