उपचुनाव: Congress ने प्रशांत किशोर को दी बड़ी जिम्मेदारी

उपचुनाव: Congress ने प्रशांत किशोर को दी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल।

15 साल बाद सत्ता में लौटी और महज 15 महीनों में सत्ता छोड़ने को मजबूर ही कांग्रेस(congress) 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव(by-election) में अब बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। उपचुनाव में महाराज और उनके समर्थकों सहित बीजेपी(BJP) को सबक सिखाने में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। इस बीच अब प्रदेश में उपचुनाव पर रणनीति की कमान प्रशांत किशोर(prashant kishore) को सौंपी गयी है। दरअसल कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालने के लिए पार्टी ने तीन कंपनियों के प्रस्ताव पर विचार किया था। जिसमे प्रशांत किशोर के नाम पर मुहर लगी है।

गुरुवार को कांग्रेस ने प्रशांत किशोर के नाम पर सहमति बनाकर ये तो बता दिया है कि वो उपचुनाव को हल्के में नहीं लेने वाली है। प्रशांत किशोर एक प्रखर रणनीतिकार हैं। बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(pm narendra modi) की जीत का श्रेय भी किशोर को दिया जाता है। वहीँ पिछले विधानसभा (2018) चुनाव में भी प्रशांत ही कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने वाले मुख्य रणनीतिकार थे। बिहार में भी नितीश कुमार(nitish kumar) को जीत दिलाने में किशोर की भूमिका रही थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सिंधिया(scidia) और उनके समर्थक कांग्रेस के बागी नेताओं को घेरने की तयारी में जुट गयी है। ग्वालियर चम्बल में लगातार कांग्रेस नए विकल्प तलाश रही है। वहीँ कांग्रेस का वॉर रूम भी अब भोपाल की जगह ग्वालियर में होगा।

गौरतलब है कि मार्च माह में प्रदेश की सत्ता पूरी तरह सियासी रंग में रंग चुकी थी। जहाँ ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेस के 22 विधयकों ने अपनी पार्टी से रोष दिखाते हुए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद प्रदेश में कमलनाथ की सत्ता गिर गयी थी। वहीँ प्रदेश में वापस शिवराज की वापसी हुई थी। अब इन 24 सीटों पर कांग्रेस का वापस सत्ता में लौटना निर्भर करता है। देखना दिलचस्प है की प्रशांत किशोर की राजनीति कांग्रेस को कहाँ लेकर जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews