मंत्रिमंडल विस्तार: शिवराज को डर कहीं राज्यसभा चुनाव में हो ना जाये ‘क्रॉसवोटिंग’

SHIVRAJ SINGH

भोपाल।

एमपी (mp)में कमलनाथ सरकार (kamalnath sarkar) को गिराकर सत्ता में आई बीजेपी सरकार(bjp sarakr) को 2 महिने से ज्यादा हो गए है, लेकिन अबतक बड़े स्तर पर शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj cabinet) का विस्तार नही हो पाया है। इस देरी से जहां भाजपा नेताओं में असंतोष पनप रहा है वही कांग्रेस वार पर वार कर रही है। बार बार मंत्रिमंडल विस्तार के टलने के कारण विपक्ष सिंधिया समर्थकों और भाजपा विधायकों को निशाने पर लिए हुए है।एक बार फिर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज विधायक सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh varma)  और मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा (narendra saluja)ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है और हैशटैग के साथ शिवराज फेल भी लिखा है।कांग्रेस का कहना है कि शिवराज को डर है अभी मंत्रिमंडल विस्तार किया तो राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग ना हो जाए।

दरअसल, सज्जन ने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ भाजपा विधायक भाइयों, शिवराज का आप पर से विश्वास ख़त्म हो चुका है, इसीलिये मंत्रीमण्डल विस्तार नहीं हो रहा। शिवराज को डर है कि कहीं राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग ना हो जाये।इतना ही नही सज्जन ने हैशटेश के साथ FailedShivraj का भी इस्तेमाल किया है।यह पहला मौका नही है इसके पहले कई बार एमपी कांग्रेस और पूर्व मंत्री शिवराज सरकार को मंत्रिमंडल के लिए निशाने पर ले चुके है।

वही मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने सिंधिया और उनके समर्थकों पर वार करते हुए ट्वीट करलिखा है कि एक श्रीअंत की महत्वाकांक्षा ने पूरी भाजपा को कई गुटों में बाँट दिया…कोई किसी के घर जा रहा है , कोई किसी के साथ बैठक कर रहा है , कोई खुले आम धमका रहा है , कोई कह रहा है विकल्प अभी खुले है…..तारीख़ पे तारीख़ – तारीख़ पे तारीख़ मंत्रिमंडल तक नहीं बना पा रहे है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1268772285697200128

बता दे कि आज मुख्यमंत्री शिवराज गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे, ऐसे में अटकलें लगने शुरु हो गई थी कि राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।, लेकिन शिवराज ने इसे केवल ब्रेकफास्ट का नाम लेकर सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews