नए साल की पहली कैबिनेट बैठक, सरकार देगी यह बड़ी सौगात!

नए साल की पहली कैबिनेट बैठक, सरकार देगी यह बड़ी सौगात!

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नए साल की पहली कैबिनेट बैठक शनिवार को लेंगे। इस बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बैठक में मंत्रियों की स्वेक्षा अनुदान राशि में सरकार  बढ़ोतरी करने जा रही है। इस प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगने का इंतज़ार है। उम्मीद है कि बैठक में यह प्रस्ताव भी पास हो जाएगा। साल की पहली बैठक में सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। वहीं, अक्षय पात्र फाउंडेशन बेंगलुरु को केंद्रीय किचन व्यवस्था के तहत छिंदवाड़ा और भोपाल में मिड डे मील को लेकर जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। बैठक में और भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

इन प्रस्तावों को मंज़ूरी का इंतज़ार

-वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को लेकर सुविधा बढ़ाएगी सरकार

मप्र विधानसभा सचिवालय रेलवे आरक्षण केंद्र में दो पद सीआरएस के सृजन करने का प्रस्ताव

-एमपीआईडीसी इंदौर के अंतर्गत आईटी पार्क 3 की स्थापना को मिलेगी मंजूरी

-मप्र कर्मचारी स्वास्थ बीमा योजना लागू किये जाने पर होगा फैसला

-एससी एसटी आरक्षण को 10 साल बढ़ाने का कैबिनेट करेगी अनुमोदन

-कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर स्पोर्ट्स और लाइब्रेयिन के पद का सृजन के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews