कमलनाथ की कैबिनेट बैठक सम्पन्न, राम वन गमन पथ के लिए ट्रस्ट बनाने को मिली मंजूरी

कमलनाथ की कैबिनेट बैठक सम्पन्न, राम वन गमन पथ के लिए ट्रस्ट बनाने को मिली मंजूरी

भोपाल. प्रदेश में राजनीतिक संग्राम छिड़ा हुआ है। हॉर्स ट्रेडिंग(Horse Trading), आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ की कैबिनेट ने वर्ष 2020-21 के बजट का अनुमोदन दिया है। इसी सिलसिले में आज कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने मंत्रियों से बजट के लिए सुझाव मांगे हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2020-21 का बजट सत्र शुरू होने वाला है। जिसके लिए कमलनाथ सरकार ने आज अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक की। बैठक में उन्होंने मंत्रियों से बजट को लेकर अपने सुझाव रखने को कहा। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण को भी अनुमोदन दे दिया गया है।राज्यपाल टंडन विधानसभा में 16 मार्च को बजट पर अपना अभिभाषण देंगे।

बात अगर बजट की करें तो इस वर्ष का बजट 2 लाख 30 हजार से अधिक होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मन्दिर कि जीर्णोद्धार के लिए लाई गई बिल्डर पॉलिसी पर कमलनाथ ने नाराजगी जताई है। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि प्रदेश सरकार ऐसे कोई प्रावधान नहीं लाएगी।

कैबिनेट बैठक को लेकर जानकारी देते हुए जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने कहा के सीएम हेल्पलाइन में कार्य संविदा कर्मचारियों की सेवा आगामी 5 वर्षों तक समान रखी जाएगी। अन्य जानकारी देते उन्होंने बताया कि राज्यपाल टंडन के सचिव मनोहर दुबे को ओएसडी के पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है। राम वन गमन पथ पर बोलते हुए शर्मा ने बताया कि इसके लिए ट्रस्ट का निर्माण होगा, जिसके मुख्य सचिव मुख्यमंत्री होंगे।इनमें अध्यात्म, संस्कृति, पर्यटन के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी के साथ चार विधायक व सांसदों के 8 अशासकीय सदस्य भी शामिल रहेंगे। जनसंपर्क मंत्री ने यह भी बताया कि श्री लंका में सीता माता के मंदिर निर्माण के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। अन्य महत्वपूर्ण निर्णय पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की अदानी पावर से 79 पैसे प्रति यूनिट की दर से करीब 1320 मेगावाट बिजली लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।

क्या है राम वन गमन पथ

राम वन गमन पथ चित्रकूट से अमरकंटक तक दोनों ओर बनेगा। जिसके सर्वे के आदेश कमलनाथ सरकार ने पहले ही दे दिए हैं। साथ ही श्रीलंका में सीता माता के मंदिर का भी निर्माण करवाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews