Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के बीच प्रदेश (MadhyPradesh)की शिवराज सरकार(Shivraj Sarkar) ने आज मंगलवार को कैबिनेट(Cabinet Meeting) की बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।इसमें केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत के पैकेज 3 और 4 भी शामिल है। वही कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।इधर, उपचुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।मुख्यमंत्री की कोशिश है कि आत्मनिर्भर भारत के तमाम रियायती पैकेज पर जल्द से जल्द अमल हो, ताकि केंद्र से राशि मिल सके।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

-पैकेज 3 में कृषि क्षेत्र की उद्यानिकी और मत्स्य पालन से जुड़े क्षेत्रों को लेकर चर्चा होगी।इन क्षेत्रों में दिए जाने वाली राहतों पर संबंधित विभाग की और से प्रजेंटेशन होगा।मीटिंग में तय किया जाएगा कि किस तरह से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।वहीं राहत पैकेज 4 के तहत इंडस्ट्री सेक्टर में ऊर्जा, कोयला और विमानन से जुड़ी रियायतों पर भी चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना के संकट के इस घड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसके तहत अब प्रदेश सरकार विभागीय अफसरों से चर्चा कर राहत राशि प्रदान करेंगे। पैकेज 4 के तहत इंडस्ट्री सेक्टर में ऊर्जा,कोयला,और विमानन से जुड़ी रियायतों के बारे में सभी मंत्री बात करेंगे। बैठक में औपचारिक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री अनौपचारिक बातचीत में मंत्रियों के साथ उप चुनाव पर भी चर्चा कर सकते हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7000 के करीब पहुंच गया है, वही मृतकों की संख्या 300 हो गई है, बावजूद इसके आए दिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है, जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, ऐसे में सरकार लगातार इस पर कंट्रोल पाने की कोशिश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews