कृषि मंत्री का बड़ा फैसला-किसानों से नही ली जाएगी तुलावटी, सरकार करेगी व्यवस्था

कृषि मंत्री का बड़ा फैसला-किसानों से नही ली जाएगी तुलावटी, सरकार करेगी व्यवस्था

भोपाल। शिवराज की मिनी कैबिनेट मे शामिल हुए कृषि मंत्री कमल पटेल एक्शन मोड़ में आ गए है और एक के बाद एक बैठके ले रहे है। शुक्रवार को मंत्री  ने मंत्रालय में बैठक ली और अधिकारियों को साफ निर्देश दिये हैं कि रबी उपार्जन में किसानों से उनकी उपज की तुलावटी ना ली जाए।मंत्री बनने के बाद कमल पटेल का यह पहला और बड़ा फैसला है।

दरअसल, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा प्रदेश में विभिन्न मण्डियों में किसानों से अलग-अलग दर पर तुलावटी की राशि लिये जाने की शिकायत की गई थी, वही इस प्रकार की शिकायतें अन्य विधायकों द्वारा भी की जा रही थीं। जिस पर मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए यह निर्देश दिए है कि रबी उपार्जन में किसानों से उनकी उपज की तुलावटी नहीं ली जायेगी।  तुलावटी की राशि का वहन राज्य सरकार करेगी।किसानों को कोई परेशानी नही होनी चाहिए।वही मंत्री  पटेल ने कहा कि रबी उपार्जन के अंतर्गत मण्डी से पर्ची कटवाकर किसान सीधे अपनी उपज व्यापारियों को बेच सकेंगे। किसानों से तुलावटी का पैसा नहीं लिया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews