कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस को दिया ये जवाब

उपार्जन केंद्रों पर किसानों की मदद के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे हैं, जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।
Cabinet Minister Uday Pratap Singh

Cabinet Minister Uday Pratap Singh

मध्य प्रदेश में कल 9 अप्रैल से MSP पर गेहूं खरीदी शुरू हो जाएगी, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं,  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर ऐसी व्यवस्था की जाय एकि किसान को कोई भी परेशानी नहीं हो, उन्होंने ह्गार्मी को देखते हुए पेयजल और छायादार जगह की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रदेश में होने वाली गेहूं खरीदी को लेकर पूरी सरकार गंभीर है, सरकार के मंत्री सहित सभी विधायक अपने अपन क्षेत्रों पर इसपर निगरानी बनाये हुए हैं, परिवहन व शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है, हमारी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है ये किसानों के आशीर्वाद से बनी सरकार है। 

गेहूं खरीदी लक्ष्य पूरा करेगी सरकार 

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा मध्य प्रदेश में कल्स ए गेहूं खरीदी हो रही है, किसानों को उस्क्सी उपज का शी मूल्य मिले और उसका समय पर भुगतान भी हो जाये सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने बताया कि पिछली बार 77 लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य था इसबार 78 लाख टन है और सरकार इस लक्ष्य को पूरा करेगी।

कांग्रेस के किसान आंदोलन पर पलटवार 

मुझे लगता है कि उनके पास और कोई विशेष काम है नहीं विपक्ष के और अन्य काम भी होते हैं कांग्रेस अपने संगठन पर ध्यान दे प्रदेश में किसानों की चिंता करने की उनको आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही हैं और किसान हित के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंहस्थ की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की विशेष निगरानी 

शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिंहस्थ को लेकर सरकार द्वारा कल बैठक बुलाई गई थी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में बैठक हुई, बैठक में निर्णय लिया गया है कि सिंहस्थ का आयोजन संस्कृति के अनुरूप पूरी भव्यता के साथ हो, सभी विकास कार्य निर्धरिय समयावधि में पूरे हो, मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आयेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews