कैबिनेट मंत्री का ऐलान- जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव

कैबिनेट मंत्री का ऐलान- जल्द होंगे नगरीय निकाय चुनाव

भोपाल।
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है।चुनाव कब होंगे इसकी चारों ओर चर्चा है। इसी बीच कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह बड़ा बयान दिया है। जयवर्धन ने कहा कि अब कोर्ट में पेंडिंग पड़े मामले निपटने के बाद नगरीय निकाय चुनाव की तरीको का ऐलान होगा । कोर्ट में पेंडिंग मामले जैसे ही निपटते है तुरंत चुनाव कराएंगे। हमे उम्मीद है कि अगले कुछ माह में चुनाव हो जायेंगे।

इससे पहले जयवर्धन ने कहा था कि सरकार का प्रयास है जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं । कुछ प्रकरण कोर्ट में है जिस के चलते देरी हो रही है। चुनाव जल्द हों और विकास से जुड़े हुए काम जल्दी से जल्दी हो सरकार का यही प्रयास है। पिछला कार्यकाल समाप्त हो गया है, हर जिलों में प्रशासक नियुक्त हो गए है। हम चाहते है जल्द हो चुनाव जिससे नए परिषद विकास के काम कर सके

वही सिंधिया और कमलनाथ के बीच की तकरार पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि दोनों के बीच कोई तकरार नहीं है । नेता कोई भी हो सबको सड़कों पर उतरना पड़ता है। पार्टी एक है, कहीं कोई विरोध नहीं है।प्रियंका गांधी को MP से राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें को लेकर मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा किखुशी की बात होगी । प्रियंका गांधी आगे बढ़ें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews