कैबिनेट का बड़ा फैसला- “अब प्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन,” मिलेगी सशुल्क चिकित्सा सुविधा

कैबिनेट का बड़ा फैसला- “अब प्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन,” मिलेगी सशुल्क चिकित्सा सुविधा

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने (CM Shivraj singh chauhan) की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल कैबिनेट बैठक (Virtual Cabinet Meeting) में फैसला लिया गया है कि अब प्रदेश में और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने बताया कि प्रदेश अब लॉकडाउन (lock down) की तरफ नहीं जाएगा।

गृह मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि जिस तरह क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ऊपर के स्तर पर होती थी उसी तरह नीचे के स्तर पर जनप्रतिनिधियों को एसडीएम कोऑर्डिनेटर करेंगे। लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि अब जिला स्तर पर लॉक डाउन का निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी नहीं लेगी इसके लिए राज्य सरकार से परमिशन लेनी होगी। लॉकडाउन पर स्थिति स्पष्ट करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अब लॉक डाउन की तरफ नहीं जाएगा लेकिन अन्य विकल्पों पर जरूर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़े कार्यक्रम और बड़े आयोजन बिना अनुमति के नहीं हो सकेंगे।

चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने बताया कि आम आदमी के लिए प्रदेश में कोरोना से संबंधित चिकित्सा सुविधा निशुल्क रहेगी। वहीं उन्होंने कहा जो पैसे वाले संपन्न और धनी लोग हैं अगर वो सशुल्क क्वॉरेंटाइन होना चाहते हैं तो उस दिशा में वो जा सकते हैं और होम क्वॉरेंटाइन को लेकर भी गृह विभाग जल्द ही गाइडलाइन जारी करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews