कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, मध्य प्रदेश सरकार भी लगाएगी ऑक्सीजन प्लांट

कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, मध्य प्रदेश सरकार भी लगाएगी ऑक्सीजन प्लांट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में ऑक्सीजन के मामले पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक और विपक्ष इसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रही है तो वही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas sarang) लगातार ऑक्सीजन मामले को लेकर विपक्ष के बयानों पर पलटवार कर रहे हैं। ऑक्सीजन मामले पर एक बार फिर विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। रविवार को सारंग ने कहा की प्रदेश की शिवराज सरकार सभी विषयों पर बहुत संवेदनशील है, ऑक्सीजन की कमी को दूर कर लिया गया है,अब सेल से भी ऑक्सीजन मिल रही हैं।

दूसरी और राजधानी भोपाल में लगातार बेकाबू हो रहा कोरोनावायरस का प्रकोप सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ। विपक्ष ने कोरोना के मामले पर सरकार को फेल बताया है और मरीजों को परेशान करने का भी आरोप लगाया है। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा की कोरोना मरीजों को परेशान बिल्कुल नहीं होना पड़ेगा, सरकार बेहतर इलाज का प्रबंध कर रही है और ऑक्सिजन कि उचित व्यवस्था के लिए सरकार द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ितों के इलाज की ज़िम्मेदारी हमारी है। आगे सारंग ने कहा कि ऑक्सीजन निर्माता कंपनी का प्लांट महाराष्ट्र में है मगर जल्द ही अब हमारे यहां भी प्लांट स्थापित किया जाएगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सारंग ने कहा कि कांग्रेस बिना किसी बात के माहौल खराब कर रही है, अगर हमने ऐसा किया तो कांग्रेस नेता कहीं जा नहीं पाएंगे। चुनाव में ऐसे प्रपंच कभी काम नहीं आते। कांग्रेस प्रत्याशियों के हो रहे विरोध पर कहा की इम्पोर्टेड अध्यक्ष हैं और प्रत्याशी भी, इम्पोर्टेड ही सभी कुछ है तो विरोध तो तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews