होटल में बुलाकर महिला से रेप, कॉफी में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म

होटल में बुलाकर महिला से रेप, कॉफी में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक होटल में महिला से दुष्कर्म (Rape) किए जाने का मामला सामने आया। आरोपी ने महिला को उसकी चचेरी बहन से समझौता कराने का झांसा देकर होटल (Hotel) में बुलाया था। आरोपी ने कॉफी में नशा देकर उससे ज्यादती की| जैसे ही महिला को होश आया पीड़िता थाने पहुँच गई|

जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर स्थित एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय शादीशुदा है और शहर के छोला मंदिर इलाके में रहती है। उसका होशंगाबाद में रहने वाली चचेरी बहन से विवाद चल रहा है।

महिला के परिचित पुनीत मालवीय ने फोन कर उसे समझौता के लिए होटल में बुलाया| होटल में पुनीत ने उसे कॉफी पिलाई इसके बाद उसे होश नहीं रहा। महिला का आरोप है कि पुनीत ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया| पुलिस ने पुनीत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews