मप्र को ‘बिकाऊ प्रदेश’ बोलकर कमलनाथ ने किया 8 करोड़ जनता का अपमान, माफी मांगें: शिवराज

shivraj kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले जारी बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने एक बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) को बिकाऊ प्रदेश कहने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कमलनाथ (Kamalnath) पर हमला बोलते हुए प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगने की मांग की है|

सीएम शिवराज ने कहा कि वो व्यक्ति जो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, वो व्यक्ति जो 1980 से लगातार मध्यप्रदेश से सांसद रहे और उसी के कारण केंद्रीय मंत्री रहे, उन्होंने मध्यप्रदेश को बिकाऊ प्रदेश बोलकर 8 करोड़ जनता का अपमान किया है| शिवराज ने कहा कमलनाथ जी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह कहा था कमलनाथ ने
दरअसल, शुक्रवार को भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ली गई| इस दौरान कमलनाथ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिवराज जेब मे नारियल लेकर चलते हैं जहां मौका मिलेगा फोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को कलंकित किया है, आज मध्य प्रदेश का नाम बिकाऊ प्रदेश हो गया है, मुझे दिल्ली जाने में शर्म आती है, वहां लोग कहते हैं उसी प्रदेश से हो जहां सब बिकने तैयार हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews