Bhopal Road Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, 3 घायल

train accident

Bhopal Road Accident : राजधानी भोपाल में आज सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

घायलों का इलाज जारी

दरअसल, यह सड़क हादसा वीआईपी रोड स्थित खानू गांव के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चारों युवकों को कार से बाहर निकाला, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी जबकि तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेज दिया गया और कोहिफिजा पुलिस को बुला लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया हैं। साथ ही, जांच शुरू कर घायल युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

डिवाइडर से टकराई कार

वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीबन 6:30 बजे एक काम तेज रफ्तार से आ रही थी। जिसके बाद वो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त होकर पलट गई है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews