राजगढ़ कलेक्टर पर अमर्यादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

राजगढ़ कलेक्टर पर अमर्यादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। राजगढ़ थप्पड़ कांड मामला मानो प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसी क्रम में आज बीजेपी राजगढ़ (rajgarh) में अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रही है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव( Badri Lal Yadav) की जुबान फिसल गई। उन्होंने कलेक्टर और डिप्‍टी कलेक्‍टर पर आपत्तिजनक बयान दिया हैं। पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने तो भाषाई मर्यादा को तार-तार कर दिया। उन्होंने महिला कलेक्टर को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की है।

कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सिटी थाना ब्यावरा पुलिस ने पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज कर लिया है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कलेक्टर पर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews