कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित पूर्व पार्षद पर मामला दर्ज, ये है आरोप

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित पूर्व पार्षद पर मामला दर्ज, ये है आरोप

भोपाल।

सरकार तथा प्रशासन इस महामारी के संकट काल में लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने की अपील कर रही है। जहां कुछ आम जनता के द्वारा इन अपीलों को बार-बार नकारा जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा एवं पूर्व कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान के खिलाफ लोन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल मंगलवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर पूर्व मंत्री शर्मा एवं कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान द्वारा बोर्ड ऑफिस पर बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां बाबा साहब के जीवन सफर से जुड़े विषयों पर से चर्चा की जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए इनके खिलाफ़ एफआईआर की गई है।

गौरतलब हो कि प्रदेश को टोटल लॉकडाउन किया गया है। जिसके बाद में प्रदेश की जनता लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का उल्लंघन करते आ रही है। जिसके बाद हर दिन लॉक डाउन के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ करीबन 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews