दिल्ली तक पहुंचा MCU के निष्कासित छात्रों का मामला, उपराष्ट्रपति से मिलीं सांसद प्रज्ञा

दिल्ली तक पहुंचा MCU के निष्कासित छात्रों का मामला, उपराष्ट्रपति से मिलीं सांसद प्रज्ञा

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के 23 छात्रों के निलंबन का मामला उपराष्ट्रपति तक पहुंच गया है। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ने इस मुद्दे को लेकर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। उपराष्ट्रपति इस विश्वविद्यालय के काउंसिल के सदस्य है। अब यह मामला भोपाल से दिल्ली तक गरमा गया है।  

दूसरी ओर निष्कासित छात्रों के समर्थन में आज भोपाल के पत्रकारों ने दोपहर 3 बजे विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।  यह भी खबर है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन इस बात पर अड़ा है कि जिन छात्रों ने विश्वविद्यालय में तोडफ़ोड़ की एवं कुलपति को बंधक बनाया जब तक वे खेद व्यक्त नहीं करते उनका निष्कासन वापिस नहीं होगा। 

 एमसीयू के छात्रों का मामला बुधवार को विधानसभा में भी गूंजा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मामला उठाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ प्रशासन ने आतंकियों जैसा व्यवहार किया। निष्कासित छात्रों को तुरंत बहाल किया जाए। वहीं, मंगलवार शाम को भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मामले की शिकायत की। विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों के विवादित ट्वीट के बाद हंगामा करने वाले 23 छात्रों को मंगलवार को निष्कासित कर दिया था। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews