सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पूर्व पार्षद पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पूर्व पार्षद पर मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर हाल ही में एक गाइडाइन जारी की थी। जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई। राजधानी भोपाल में लगातार हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर खास तौर से गाइडलाइन जारी की गई है। भोपाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें पूर्व पार्षद पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।  साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पूर्व पार्षद रवींद्र अवस्थी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है। 

दरअसल, अवस्थी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट की थी। एएसपी निश्चल झारिया के अनुसार शिकायत मिली थी कि पूर्व पार्षद रवींद्र अवस्थी द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी की थी। इसे लेकर उनके खिलाफ शिकायत मिली थी। उनके द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ाने की कोशिश की गई थी। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews