भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, फिर निकले 291 मरीज

भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, फिर निकले 291 मरीज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं।

शहर में सोमवार को कोरोना का फिर से ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 291 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 14630 हो गया है। अब तक 12354 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। भोपाल में अब 1700 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 349 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।

यहां मिले मरीज
सीएम हाउस से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला है और राजभवन से एक पुलिस जवान भी संक्रमित पाया गया है। विधानसभा से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 74 बंगले से 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एमएलए रेस्ट हाउस से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला है। जीएमसी से 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और एम्स से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेपी अस्पताल से एक और हनुमानगंज थाने से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आरपीएफ थाने से 1 जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बागसेवनिया थाने से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है वहीं 23 वी बटालियन से 1 जवान संक्रमित निकला है। पुलिस चौकी जगदीशपुर से 1 व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। न्यू मार्केट से 3 लोग संक्रमित निकले हैं। अरेरा कालोनी से 11 लोग संक्रमित मिले है और नई जेल से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews