CM शिवराज की दो टूक-फास्ट ट्रैक में चलाये दुष्कर्मियों के मामले, दिलाई जाए फांसी

CM शिवराज की दो टूक-फास्ट ट्रैक में चलाये दुष्कर्मियों के मामले, दिलाई जाए फांसी

भोपाल।

उपचुनाव (BY Election) से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj sarkar) एक्शन मोड में आ गई है। लापरवाहों और अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है। अब शिवराज सरकार ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए है कि बेटियों के विरूद्ध अपराध के मामले फास्टट्रैक (Fast track court) में चलाये जाए और अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जाये। वही उन्होंने गुंडों के खिलाफ भी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए है।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने छिंदवाड़ा में 3 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और मौत की घटना में शामिल आरोपियों का मामला फास्टट्रैक में ले जाकर इस जघन्य अपराध के लिए फाँसी की सजा कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आज पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि इस घटना की तत्परता से कड़ी जाँच की जाये और प्रकरण फास्टट्रैक अदालत में चलाकर आरोपी को कड़ा से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जाये।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं, गुंडो और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाये। बेटियों के विरूद्ध अपराध पूरी मानवता के खिलाफ है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बड़े सफेदपोश गुंडो और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग बालिकाओं के साथ आपराधिक कृत्य करने वाले सफेदपोश मीडिया से जुड़े प्यारे मियां के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्यवाई की। उनकी तत्काल गिरफ्तारी हुई और अतिक्रमण पर बनाई उनकी सम्पत्तियों को धराशायी किया गया। उनके विरूद्ध अपराध के जितने अन्य मामले थे उनकी भी जाँच सख्ती से की जा रही है।

गुंडो के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

प्रदेश में माफिया और गुंडों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को फ्री-हैंड देते हुए निर्देश दिये हैं कि ड्रग्स का धंधा करने वाले, सम्पत्ति हड़पने वाले सहकारी माफिया, चिटफंड कंपनी, राशन की काला-बाजारी, मिलावट-खोरों, आदतन अपराधियों, अतिक्रमणकारियों और अवैध शराब का कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाई सुनिश्चित की जाये। माफियाओं के विरूद्ध इस अभियान की पुलिस महानिदेशक स्तर पर समीक्षा के भी निर्देश दिये हैं।

लापरवाही पर नपेंगे एसपी-कलेक्टर
मुख्यमंत्री चौहान ने 13 जुलाई और 20 जुलाई को कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने एसपी और कलेक्टर को माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि किसी भी जिले में कार्रवाई होने में लापरवाही होती है तो इसके लिए कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।

अबतक इन मामलों मे सरकार ने दिखाए कड़े तेवर

माफियाओं के विरूद्ध अभियान में 23 जुलाई को नागदा में बदमाश सलमान लाला पुत्र शेरू लाला की अवैध रूप से निर्मित मकान को नगर पालिका द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। नागदा में इसका आतंक था, इसके खिलाफ शिकायत करने में भी लोग डरते थे। सलमान के विरूद्ध हत्या का प्रयास, मार-पीट, अड़ीबाजी, अवैध वसूली इत्यादि गंभीर प्रकृति के 10 अपराध पंजीबद्ध है। सलमान का नागदा नगर क्षेत्र में आतंक बताया जाता था। पुलिस की माफिया विरोधी अभियान में उसकी सम्पत्तियां ध्वस्त करने से क्षेत्र की जनता में एक अच्छा संदेश गया है। लोगों में यह भरोसा मजबूत हुआ है कि गुंडे बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में शासन चुकेगा नहीं।मंदसौर में कुख्यात तस्कर अब्दुल पिता बाबू बिल्लौर के डोंडाचूरा की तस्करी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। रहीमगढ़ सुवासरा रोड पर एक ट्रेलर की जाँच में 3.1 टन डोंडाचूरा 155 बोरी में पकड़ा गया जिसे गेहूँ की बोरियों के बीच छुपाकर रखा गया था। अपराध में पटियाला निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। डोंडाचूरा तस्करी के उक्त अपराध में कुख्यात फरार तस्कर अब्दुल पिता बाबू बिल्लौर का माल होने का आरोपी बनाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा तस्कर बाबू बिल्लौर के साथ प्यारे मियां के संपर्कों की जाँच की जा रही है।भोपाल पुलिस द्वारा 22 जुलाई को भोपाल में इनामी बदमाश शेखर लोधी को एनकांउटर में घायल कर गिरफ्तार किया गया। इस पर कई अपराध दर्ज है। पुलिस को इसकी तलाश थी, इस पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews