पकड़ा गया मासूम का कातिल, खौफनाक तरीके से की थी हत्या

पकड़ा गया मासूम का कातिल, खौफनाक तरीके से की थी हत्या

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में चौथी क्लास के लापता छात्र की हत्या के बाद लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शाहजहानाबाद पुलिस ने अरुण यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अरोपी पवन ने ही बच्चे का अपहरण कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और फिर उसकी हत्या कर लाश को संजीव नगर नेवरी मंदिर के आगे रेल की पटरी के पास सुनसान स्थान पर फेंक दिया। मामले के दो अन्य आरोपियों गोपाल यादव उर्फ लालू और दूसरे आरोपी मुट्टू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण यादव ने ही 10 साल के पवन के साथ कृत्य करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। घटना में बाकी दोनों आरोपियों ने अरुण को बच्चे के अपहरण में मदद की थी। पवन का अपहरण करने के बाद आरोपी अरुण ने उसी दिन उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही आरोपी अरुण राजधानी के अरवालिया में फरारी काट रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चौथी कक्षा का छात्र पवन कनर्जी (10 वर्ष) 22 फरवरी से लापता था। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शाहजहानाबाद थाने में लिखवाई थी। शुक्रवार दोपहर को बच्चे की लाश संजीव नगर नेवरी मंदिर के आगे रेल की पटरी के पास सुनसान स्थान पर मिली है। बच्चे के शव पर पूरे कपड़े नहीं थे। शव की हालत इस कदर खराब हो गई थी कि उससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही थी जिसके बाद आज सफलता पाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews