पत्नी के इलाज के नाम पर बनवाया पास, कार में गुटखा बेचते पकड़ाया

पत्नी के इलाज के नाम पर बनवाया पास, कार में गुटखा बेचते पकड़ाया

भोपाल। कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश में लॉक डाउन लागू है| इस दौरान जिला कलेक्टर ने गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट के विक्रय पर पाबन्दी लगाई है| इसके बावजूद लोग चोरी छिपे गुटखा पाउच अवैध रूप से बेच रहे हैं| चूनाभट्टी पुलिस ने रविवार को एक शख्स को अपनी कार से राजश्री गुटखा पाउच अवैध रूप से बेचते हुए पकड़ा है।

थाना चूनाभट्टी पुलिस ने रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर राधा वल्लभ अग्रवाल निवासी विदिशा को अपनी कार से राजश्री गुटखा पाउच अवैध रूप से बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजश्री के पैकेट व जर्दा बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि विदिशा के रहने वाले इस शख्स ने पत्नी के इलाज के नाम पर पास बनवाया और भोपाल आकर अवैध रूप से गुटखा बेचते हुए पकड़ा गया| पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews