CBSE Board Exam 2021: 12वीं की परीक्षा को लेकर फैसला कल! रक्षा मंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है, लेकिन 12वीं की परीक्षाएं कब होगीं, इसका फैसला अबतक नहीं हो पाया है, ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार 23 मई 2021 को एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। 11 बजे यह मीटिंग डिजिटल माध्यम से होगी जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री और सचिव भी भाग लेंगे। इस बैठक में सीबीएसई कक्षा 12वीं (CBSE Exam 2021) की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी अहम फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. CBSE Result 2021 – जून में जारी नहीं होगा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें नया शेड्यूल

इस संबंध में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल (Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की इच्छा है कि उनके प्रिय छात्रों के करियर को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय को सभी राज्य सरकारों और हितधारकों के साथ परामर्श करने के बाद ही लिया जाना चाहिए। इसलिए मैंने हाल ही में राज्य के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक की थी।इसी कड़ी में रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में में 23 मई को होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक के माध्यम से परामर्श प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। इस बैठक में मेरी कैबिनेट सहयोगी स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे।

रमेश पोखरियाल ने आगे ट्वीट कर लिखा है कि राज्य सरकार  (State Government) के सभी शिक्षा मंत्रियों और सचिवों से इस बैठक में शामिल होने और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने बहुमूल्य विचार साझा करने का अनुरोध किया गया है। यह वर्चुअल मीटिंग 23 मई, 2021 को सुबह 11.30 बजे होगी।इधर, शिक्षामंत्री निशंक द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कहा है कि स्कूली शिक्षा विभाग(School education department), शिक्षा मंत्रालय और CBSE परीक्षा आयोजित करने के संबंध में विकल्प तलाश रहे हैं।  छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा का ध्‍यान रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भी परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित करने पर विचार जारी है, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. WhatsApp लेकर आ रहा है नया फीचर, सीक्रेट चैट्स होंगी हाइड और ट्रांसफर

गौरतलब है कि बीते दिनों छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए CBSE ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया था और 4 मई को होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड की ओर से कहा गया था कि 12वीं की परीक्षाएं ली जाएंगी और इसके लिए छात्रों कम से कम 15 दिन पहले नोटिस दिया जाएगा।इधर, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सीबीएसई और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी 12वीं बोर्ड परीक्षा कैंसल करने की मांग की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews