केन्द्र का मध्य प्रदेश को तोहफा, इस योजना के लिए 14 करोड़ रुपये से ज्यादा किए जारी

केन्द्र का मध्य प्रदेश को तोहफा, इस योजना के लिए 14 करोड़ रुपये से ज्यादा किए जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के हर गरीब के सिर पर छत होने का संकल्प पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY ) केंद्र सरकार चला रही है।  इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। मध्य प्रदेश(MP News) में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के तहत आवास बनाये जा रहे हैं। केंद्र सरकार लगातार इसके लिए राशि जारी कर रही है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर राशि जारी की है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में “हाउसिंग फॉर ऑल” योजना में स्वीकृत बीएलसी घटक के आवासों के लिए तीसरी किश्त की राशि 14 करोड़ 48 लाख 90 हजार रूपये जारी कर दी गयी है। यह राशि उन 10 हजार 40 आवासों के लिए जारी की गयी है, जो 23 मार्च 2022 तक पूर्ण हो गये हैं। इन आवासों को कंपलीट स्तर की जियो टैगिंग के आधार पर राशि जारी की गयी।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, 955 को थमाए नोटिस, खतरे में नौकरी, जानें क्यों?

अपर आयुक्त सह मिशन संचालक डॉ. सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकाय छिंदवाड़ा में 590, हरदा में 3915, जबलपुर में 794, बुधनी में 403, मुरैना में 523, नसरूल्लागंज में 663, रेहटी में 151, सागर में 36 और सतना में 2965 आवासों के लिए तीसरी किश्त की राशि जारी की गयी है।

ये भी पढ़ें – Government Jobs 2022 : हाउस कीपिंग का कोर्स किया है तो जल्दी करें अप्लाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews