मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार का नए साल का तोहफा, 876 करोड़ की स्वीकृति

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को बड़ा तोहफा दिया है।केंद्र सरकार (Central Government) ने भारतमाला परियोजना में मध्य प्रदेश के लिए 876 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आभार जताया है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 10 जनवरी से शुरू होगा आवेदन, सिलेबस जारी, करे डाउनलोड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मध्यप्रदेश में भारतमाला परियोजना में 47.80 किलोमीटर लंबाई को फोर लेन करने के संबंध में दी गई 876 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने उज्जैन जिले के खेड़ाखजुरिया से मंदसौर जिले के सुहागड़ी तक 47.80 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। इस कार्य पर कुल 876.37 करोड़ रूपए के बजट की मंजूरी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, महंगाई भत्ता 14% बढ़ाया, बोनस का भी लाभ

मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का आपदा प्रबंधन मद में मंजूर की गई अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की उच्च स्तरीय समिति द्वारा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सहित असम, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए तीन हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि वर्ष 2021 में हुई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के लिए मंजूर की गई है। यह केन्द्र सरकार का मानवीय और सामयिक कदम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews