सेंट्रल इंडिया में पहली बार आत्महत्या रोकथाम पर केंद्रित राष्ट्रीय मनोरोग सम्मेलन, IAPP मिड-टर्म सीएमई 2025 आज से भोपाल में

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सम्मलेन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में देशभर से आए हुए 45 विषय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही अमेरिका से दो अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ वर्चुअली सम्मिलित होंगे। सम्मेलन से पहले जनजागरूकता और आत्महत्या रोकथाम के लिए वॉकाथॉन का आयोजन भी किया गया।
National Psychiatry conference

Psychiatry Conference Focused on Suicide Prevention : इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकेट्रिस्ट (IAPP) के तत्वाधान में आज से भोपाल एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। यहां IAPP की दो दिवसीय मिड-टर्म सीएमई 2025 आयोजित होने जा रही है जो आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित है।

भारत सरकार की राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति 2022 जारी होने के बाद यह पहला राष्ट्रीय स्तर का मनोरोग सम्मेलन होगा, जो आत्महत्या की रोकथाम पर केंद्रित है। मध्य भारत में इस तरह का यह पहला आयोजन है और इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन ताज लेकफ्रंट, भोपाल में किया जा रहा है ।

उपमुख्यमंत्री करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सम्मलेन सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन के साइंटिफिक सेशंस सुबह 11 बजे से शुरु होंगे जबकि इसका औपचारिक उद्घाटन सत्र शाम 4 बजे से होगा। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. सलोनी सिडाना (मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश) होंगीं और विशेष अतिथि डॉ. कविता एन. सिंह, (डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल), भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी।

देशभर के विषय विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे

यह सम्मेलन इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकियाट्री (IAPP) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी आयोजन समिति के चेयरपर्सन प्रो. डॉ. आर. एन. साहू, पूर्व विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल और सेक्रेटरी डॉ. समीक्षा साहू, असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोरोग विभाग, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल है। सम्मेलन में देशभर से आए हुए 45 प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही अमेरिका से दो अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ वर्चुअली सम्मिलित होंगे। सत्रों में छात्रों, ट्रॉमा सर्वाइवर्स, बुजुर्गों और LGBTQ+ समुदाय जैसे विभिन्न वर्गों में आत्महत्या रोकथाम पर शोध और विशेषज्ञ चर्चाएं होंगी।

वॉकाथॉन का आयोजन

सम्मेलन से पहले एक प्रमुख जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के लिए वॉकाथॉन का आयोजन भी आज सुबह गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया। यह आयोजन डॉ. कविता एन. सिंह के मार्गदर्शन में, GMC भोपाल के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें डॉ. मुकुल और डॉ. संदीप जैसे उत्साही छात्र नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस आयोजन में डॉ आर एन साहू और डॉ समीक्षा साहू के साथ साथ डॉ. मृगेश वैष्णव, अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकियाट्री, डॉ. जे. पी. अग्रवाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग, जीएमसी भोपाल,डॉ. रुचि सोनी, एसोसिएट प्रोफेसर, जीएमसी भोपाल और डॉ. राहुल शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, जेपी हॉस्पिटल की महत्वपूर्ण भूमिका है और विषय विशेषज्ञों ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन आत्महत्या रोकथाम के महत्व को उजागर करने, कलंक को समाप्त करने और सभी के लिए समावेशी मानसिक स्वास्थ्य रणनीतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews