बिजली कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए लगाया शिविर, समस्याओं पर सुनवाई होगी

बिजली कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए लगाया शिविर, समस्याओं पर सुनवाई होगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए शिविर का आयोजन कर रही है। 21 अगस्त तक वृत्त स्तर पर विशेष शिविर लगाकर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 16 अगस्त से कंपनी द्वारा वृत्त स्तर पर आयोजित हो रहे इन शिविरों में पहले ही दिन लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के विभागीय मामलों तथा अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान किया गया।

नयागांव आरटीओ बैरियर पर ट्रक ड्राइवर की पिटाई का मामला, अब नीमच पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

वृत्त स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में कार्मिकों के स्थानान्तरण के मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामले जैसे उच्च वेतनमान, निलंबन अवधि के वेतन, मेडिकल बिल, विभागीय जांच, लंबित विभागीय कार्यवाही के प्रकरण, कारण बताओ नोटिस तथा अन्य शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रकार की कार्यवाही की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी संगठनों ने सराहना की है और कहा है कि इस प्रकार से शिकायतों का निराकरण शिकायत निवारण शिविर लगाकर किया जाएगा तो कर्मचारियों की शिकायतें शून्य हो जाएंगी और कर्मचारियों में कार्य के प्रति स्वस्थ वातावरण निर्मित होगा और प्रबंधन और कार्मिक के बीच की दूरी खत्म हो जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कर्मचारियों से कहा है कि आपकी हर समस्या का निदान सुनिश्चित किया जाएगा और मानवीय दृष्टिकोण तथा प्राकृतिक न्याय और शासकीय नियमों के अंतर्गत शिकायतों का निराकरण तत्काल सुनिश्चित करने की कारगर व्यवस्था की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews