जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस के स्टेशन में बदलाव, अब मदनमहल स्टेशन से ही चलेगी और टर्मिनेट होगी

बाकी सभी स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी। यह बदलाव 12 अगस्त 2025 से प्रभावी रहेगा।
जनशताब्दी एक्सप्रेस के स्टेशन में बदलाव, अब 12 अगस्त 2025 से मदनमहल स्टेशन से ही चलेगी और टर्मिनेट होगी

रेल प्रशासन द्वारा परिचालनीय जरुरत एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली गाड़ी संख्या 12062/12061 जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान/गंतब्य स्टेशनों में संशोधन किया गया है। जनशताब्दी एक्सप्रेस अब जबलपुर की बजाय मदन महल से ओरजिनेट/टर्मिनेट होगी यानी मदन महल-रानी कमलापति-मदन महल के मध्य संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

संशोधित समय सारिणी का विवरण 

गाड़ी संख्या 12062 मदनमहल-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस 12 अगस्त 2025 से मदनमहल स्टेशन से प्रातः 05:40 बजे प्रस्थान करते हुए मार्ग के रास्तों से होते हुए रानी कमलापति 11:15 बजे पहुँचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी एक्सप्रेस 12 अगस्त 2025 से रानी कमलापति स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 17:40 बजे प्रस्थान करते हुए मार्ग के रास्तों से होते हुए मदनमहल रात 22:45 बजे टर्मिनेट होगी।

यात्रियों  से अनुरोध 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews