इटारसी स्टेशन पर जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

पूर्व निर्धारित समयानुसार यह गाड़ी इटारसी स्टेशन पर रात्रि 01:20 बजे आगमन और 01:30 बजे प्रस्थान करती थी। अब संशोधित समय के अनुसार यह गाड़ी 01:15 बजे इटारसी पहुंचेगी और 01:25 बजे प्रस्थान करेगी।
इटारसी स्टेशन पर जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

BHOPAL NEWS : इटारसी स्टेशन पर जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12160 (जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस) के समय में आंशिक संशोधन किया गया है।

यात्री सुविधा के लिए किया परिवर्तन 

यह संशोधन यात्रियों की सुविधा और समयबद्ध संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि यह नया समय 07 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।

यह है संशोधित समय 

पूर्व निर्धारित समयानुसार यह गाड़ी इटारसी स्टेशन पर रात्रि 01:20 बजे आगमन और 01:30 बजे प्रस्थान करती थी। अब संशोधित समय के अनुसार यह गाड़ी 01:15 बजे इटारसी पहुंचेगी और 01:25 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध 

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की समय-सारणी की पुष्टि NTES/139 या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in से अवश्य कर लें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews