वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के एंट्री टिकट में बदलाव, 7 नवम्बर से होंगी लागू होंगी संशोधित दरें

शुल्क में प्रत्येक 3 वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसे 5 तक पूर्णांकित किया जायेगा। विदेशी पर्यटकों के लिये शुल्क दोगुना होगा।
Van Vihar National Park, Bhopal

Bhopal News : मध्य प्रदेश सहित देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले राष्ट्रीय उद्यान वन विहार भोपाल में पर्यटकों के प्रवेश के लिये  वन विभाग ने संशोधित दरें जारी कर दी हैं। यह दरें 7 नवम्बर, 2024 से प्रभावशील होंगी।

वन विभाग ने पैदल भ्रमण से लेकर वाहनों के भ्रमण की दरों में बदलाव किया है, संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि प्रवेश के लिये संशोधित दरों में पैदल भ्रमण प्रति व्यक्ति 25 रुपये, स्वयं की साइकल से 30 रुपये, उद्यान की साइकिल से 40 रुपये, दोपहिया मोटर वाहन 2 व्यक्ति 80 रुपये, ऑटो रिक्शा चालक सहित अधिकतम 4 व्यक्ति 120 रुपये का शुल्क लिया जायेगा।

अब प्रति पर्यटक इतनी देनी होगी राशि 

इसी तरह हल्के 4 पहिया वाहन अधिकतम 5 व्यक्ति 300 रुपये, हल्के 4 पहिया वाहन 5 व्यक्ति से अधिक क्षमता वाले 500 रुपये, मिनी बस अधिकतम 20 व्यक्ति 1100 रुपये, बस 20 से अधिक व्यक्ति 2200 रुपये, गोल्फ कॉर्ट से भ्रमण (प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त) प्रति व्यक्ति 60 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 40 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क, पूरी गोल्फ कॉर्ट अधिकतम 6 व्यक्ति 400 रुपये और प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 100 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक की आयु के बच्चे 30 रुपये, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे नि:शुल्क तथा सम्पूर्ण वाहन (अधिकतम 6 व्यक्ति) 1000 रुपये देय होगा।

सूर्यास्त उपरांत सफारी भ्रमण की ये रहेगी दर 

प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन से सूर्यास्त उपरांत सफारी भ्रमण (प्रति ट्रिप) प्रति व्यक्ति 300 रुपये, 5 वर्ष से अधिक 12 वर्ष तक आयु के बच्चे 150 रुपये, 5 वर्ष तक आयु के बच्चे नि:शुल्क और सम्पूर्ण वाहन (अधिकतम 6 व्यक्ति) 1500 रुपये देय होगा।

विदेशी पर्यटकों के लिये शुल्क दोगुना होगा

वन विहार संचालक ने बताया कि बैटरी-चलित वाहनों के लिये उपरोक्त दरों की 75 प्रतिशत राशि देय होगी। शुल्क में प्रत्येक 3 वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिसे 5 तक पूर्णांकित किया जायेगा। विदेशी पर्यटकों के लिये शुल्क दोगुना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews