घर से निकलने से पहले करें चेक, वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में किया गया परिवर्तन

इटारसी जंक्शन पर 20911 वंदे भारत एक्सप्रेस अब 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस इटारसी में 19:00 बजे आएगी और 19:05 बजे रवाना होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

BHOPAL NEWS :  रेलवे प्रशासन द्वारा 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नर्मदापुरम स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने के कारण इसके भोपाल एवं इटारसी स्टेशन के समय में संशोधन किया गया, जो 10 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।

समय में परिवर्तन 

इटारसी जंक्शन पर 20911 वंदे भारत एक्सप्रेस अब 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस इटारसी में 19:00 बजे आएगी और 19:05 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल में 20.38 बजे आएगी और 20.43 बजे रवाना होगी।

रेल्वे का यात्रियों से अनुरोध 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा संबंधित रेलवे स्टेशन से अद्यतन समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews