भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी छपरा कचहरी-केएसआर बेंगलुरु सिटी एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन

Summer Season Special train

Summer Season Special

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से छपरा कचहरी-केएसआर बेंगलुरु सिटी के मध्य एक तरफा (सिंगल ट्रिप) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 05301 छपरा कचहरी-केएसआर बेंगलुरु सिटी (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन दिनाँक 07.05.2023 (रविवार) को छपरा कचहरी स्टेशन से 17.10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 09.40 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुँचकर, 09.50 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, 13.50 बजे भोपाल पहुँचकर, 14.00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर,15.40 बजे इटारसी पहुँचकर, 15.45 इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 20.15 बजे केएसआर बेंगलूरु सिटी स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी मसरख, गोपालगंज, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, काजीपेट, गुंटकल एवं धर्मावरम स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान सदैव कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews