परीक्षाएं न होने के कारण तीन साल से एक ही कक्षा में पढ़ रहें हैं विद्यार्थी

Agniveer Bharti 2023

Chhatarpur Ramdev College of Nursing : छतरपुर जिले के रामदेव काॅलेज ऑफ नर्सिंग जो की मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से संबद्ध है, में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने बीते दिनों कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने शिकायत की थी कि उनके संस्थान द्वारा पिछले तीन सालों से परीक्षाएं आयोजित न कराये जाने के कारण वे छात्राएं पिछले तीन सालों से अर्थात् शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एक ही कक्षा में पढ़ रहीं हैं।

आयोग ने लिया संज्ञान 

संस्थान द्वारा इन छात्राओं की परीक्षा एक मार्च 2023 से आयोजित की गई थी लेकिन फिर किसी वजह से यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छात्राओं की इस समस्या पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने रजिस्ट्रार, मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही का एक माह मे प्रतिवेदन मांगा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews