छतरपुर जिले के ग्राम नारायणपुरा में एक 19 वर्षीय युवती की आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक द्वारा पीड़ित युवती को पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।
जेल से आते ही फिर छेड़ा और दी धमकी
इसके बाद जेल से बाहर आने के बाद आरोपी युवक ने पीड़िता युवती और उसके परिवार वालों को परेशान करने लगा और शिकायत वापस लेने के लिये युवती पर दबाव बनाने लगा और जान से मारने की धमकियां देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें
1भोपाल में गिरते भूजल स्तर के कारण निजी बोरवेल खनन पर लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने आदेश किया जारी, उल्लंघन पर FIR और 2 साल की सजा
2कांग्रेस ने MP में किसानों की फसल बचाने के लिए दिन में कृषि बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की, कुणाल चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
3टाइगर स्टेट में बाघों की मौत पर उमंग सिंघार ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से जवाबदेही तय करने और ठोस एक्शन प्लान बनाने की मांग
4उज्जैन सेवाधाम आश्रम में दिव्यांग बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, उमंग सिंघार ने की जवाबदेही तय करने की मांग
आयोग ने दिया नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।