छठ स्पेशल : भोपाल से दानापुर के लिए चलेगी ट्रेन

Summer Season Special train

Summer Season Special

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दीवाली और छठ पूजा को के लिए भोपाल और दानापुर स्टेशन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही हजरत निजामुद्दीन से शुरू होकर रानी कमलापति स्टेशन से होकर हुबली तक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी चलेगी।

यह भी पढ़ें…. जम्मू-कश्मीर की मुठभेड़ में शहीद के परिजनों को मिला मां भारती सपूत पुरस्कार, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

यह रहेगा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 21, 26, एवं 31 अक्टूबर को (तीन ट्रिप) रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे से चलेगी
गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 22, 27 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2022 को (तीन ट्रिप) दानापुर स्टेशन से दोपहर 12.45 से चलेगी
कोच कम्पोजीशन : इसमें सेकंड एसी के 2, थर्ड एसी का 1, स्लीपर के 10, सामान्य के 4, एसएलआरडी एवं जनरेटर कार के 1-1 समेत कुल 19 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट : दोनों दिशाओं में होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

हुबली-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

गाड़ी संख्या 20658 हजरत निजामुद्दीन-हुबली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से हर रविवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 3.55 चलेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews