मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज बिहार दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज बिहार दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका भिन्न नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। उनका पहला कार्यक्रम 1 बजे गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा, जहां वे स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद, 2:30 बजे वीरचंद पटेल मार्ग स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विभिन्न नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव से संबंधित मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद 4:20 बजे, वे पटना के बुध मार्ग स्थित इस्कॉन टेंपल में जाएंगे, जहां उन्हें धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार दौरा

यादव के दौरे का अंतिम हिस्सा 4:50 बजे होगा, जब वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ यादव पहली बार बिहार के दौरे पर जा रहे हैं और इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वहां वोट बैंक जुटाने का प्रयास करना है।

मुख्यमंत्री यादव के इस दौरे से उम्मीद है कि वे बिहार में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालेंगे। इस दौरे से उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है, और मध्य प्रदेश की राजनीति में भी इसका प्रभाव हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews