CM डॉ मोहन यादव 6 मार्च को जायेगें भिंड, करेंगे किसानों के खातों में सम्मान निधि का अंतरण, रोड शो के साथ सहकारिता एवं किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Indore News, CM Mohan Yadav

BHOPAL NEWS :  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर भिंड आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव 6 मार्च बुधवार को राजधानी से वायु मार्ग द्वारा ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा उनका भिंड आगमन होगा।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भिंड नगर में रोड शो करके जनता का आभार व्यक्त करेंगे।
सहकारिता सम्मेलन के साथ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का अंतरण करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित किसान, स्थानीय विधायक, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews