मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे एमपीटी सरसी आइलैंड रिसोर्ट का उद्घाटन

बाणसागर डैम के बैकवाटर पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा रिजॉर्ट का निर्माण किया गया है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक विशेष सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे एमपीटी सरसी आइलैंड रिसोर्ट का उद्घाटन

BHOPAL NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 14 दिसम्बर को शहडोल में नवनिर्मित एमपीटी सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। शनिवार को सुबह 10:30 बजे होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भावसिंह लोधी की उपस्थिति रहेंगी।

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा रिजॉर्ट का निर्माण

बाणसागर डैम के बैकवाटर पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा रिजॉर्ट का निर्माण किया गया है। बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक विशेष सुविधा होगी। एमआईटी सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में लग्जरी इको हट्स, तीन बोट क्लब, आकर्षक रेस्टोरेंट, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम, जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए प्ले एरिया सहित पर्यटकों के लिए आवश्यक सभी आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

पर्यटकों के लिए अनूठा अनुभव 

इको-सर्किट परियोजना के तहत विकसित यह स्थल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews