मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ

Indore News, CM Mohan Yadav

BHOPAL NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों तक पहुंच सुगम बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक पर्यटन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार, 14 मार्च 2024 को दोपहर 12 30 बजे स्टेट हैंगर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन वायु सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन वायु सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। शुरुआत में 8 सीटर वाले 2 ट्वीन इंजन एयरक्राफ्ट चलाये जाएंगे। ऑपरेटर द्वारा प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो के साथ-साथ हवाई पट्टियों में से रूट का चयन किया जाएगा। इससे पर्यटकों को तीव्र यात्रा का माध्यम मिलेगा और साथ ही घरेलू पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews