Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा ’10 जून जिंदगी का ऐतिहासिक दिन होगा’

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा ’10 जून जिंदगी का ऐतिहासिक दिन होगा’

Ladli Behna Yojana : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ’10 जून जिंदगी का ऐतिहासिक दिन होगा। उस दिन ले लाडली लक्ष्मी बहना योजना के पैसे बहनों के खाते में आने शुरु होंगे।’ उन्होने आज भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पंजीयन प्रक्रिया का जायज़ा लिया और शिविर में सम्मिलित भी हुए। ईदगाह हिल्स क्षेत्र में ‘लाड़ली बहना योजना’ की आवेदन प्रक्रिया के लिए आयोजित शिविर में सहभागिता करते हुए उन्होने लाड़ली बहनों के फॉर्म भरे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज को राखी बांध कर उनका आभार जताया।

सीएम ने टीला जमालपुरा में लाड़ली बहनों से संवाद किया और कहा कि ‘मैं ऊपर वाले से ये प्रार्थना करता हूं कि मेरी बहनें सुखी रहें, उनका जीवन खुशियों से भरा रहे, दुख का साया उन पर ना पड़े, उनकी आंखों में कभी आंसू ना आए। वे मुस्कुराएं, भांजे-भांजी खिलखिलाए तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो जाए। मेरा संकल्प है, चाहे कुछ हो जाए मेरी लाड़ली बहनों के खाते में पैसा डलेगा। मेरी बहनों 10 जून का दिन ऐतिहासिक होगा। उस दिन से बहनों के खाते में पैसा आना शुरू होगा, उस दिन सब बहनें दीप जलाएं, गीत गाएं, खुशी मनाएं।’ उन्होने कहा कि ‘मैं वचन देता हूं… जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं बहनों की भलाई के लिए काम करता रहूंगा।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैंने बचपन में बहनों के साथ अन्याय होते देखा है, बेटियों के साथ भेदभाव होते देखा है, इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं है, यह बहनों की जिंदगी बदलने के लिए क्रांति है। मेरी बहनों 10 जून का दिन ऐतिहासिक होगा। उस दिन से मेरी बहनों के खाते में पैसा आना शुरू होगा, उस दिन सब बहनें गीत गाएं, दीप जलाएं, आनंद मनाएं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews