मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा- इन्हें मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ी घोषणा की है।शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना (CM Covid 19 Compassionate Appointment Scheme) के अंतर्गत समस्त नियमित, स्थाईकर्मी, कार्यभारित, एवं आकस्मिकता निधि से वेतन, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, कलेक्टर रेट पर काम करने वालों के आश्रितों को उसी पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़े… किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 1 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे कर्मचारी राज्य शासन (MP Government) के अभिन्न अंग हैं। मुझे ये कहते हुए गर्व है कि #COVID19 महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारे कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। कुछ साथी हमें छोड़कर चले गए ऐसे साथियों के लिए हमने दो योजनाएं लाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहली, वो किसी भी स्तर के कर्मचारी हों, नियमित, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, कलेक्टर रेट, आउट्सोर्स हों या संविदा हों, कोरोना से मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को तुरंत अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी, जिससे परिवार की आजीविका चलती रहे। दूसरी, पाँच लाख रुपये तक की अनुग्रह राशि एकमुश्त ऐसे परिवारों के आश्रित को दी जाएगी। कोविड की महामारी के कारण अगर किसी बच्चे के माता पिता का निधन हो गया हो वो अनाथ हो गये हों तो उनके नाम भेज दें। हम उन्हें 5 हजार रुपये पेंशन देंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र पर Cyclone Tauktae का असर, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने अपने इन्ही कर्मचारी बहनों भाइयों के लिए पाँच लाख रुपये की अनुग्रह राशि पात्र दावेदार को प्रदान करने का भी फैसला लिया हैं। संकट के समय में यह अनुग्रह राशि उनके परिवारों का संबल बनेगी। अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) में आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलग से योजना बनाई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews