MP News : 21 अगस्त को नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे CM शिवराज, 80 से अधिक बसों से भोपाल पहुंचेंगे शिक्षक

teacher news

MP Teachers, CM Shivraj : प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उन्हें प्रशिक्षण उन्मुखीकरण कार्यक्रम का लाभ मिलेगा। 21 अगस्त को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल भेल में इसका आयोजन किया जाना है। शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशिक्षित करेंगे।

5000 नवनियुक्त शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

बता दें कि इस कार्यक्रम में 5000 नवनियुक्त शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 25 जिले के 5580 शिक्षक इसमें शामिल होंगे। वही 3000 से अधिक शिक्षक एक दिन पहले ही भोपाल पहुंचेंगे। उनके लिए विभिन्न जिलों में 80 से अधिक बस सेवा संचालित की जाएगी।

शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशिक्षित करेंगे

टीकमगढ़ के अलावा छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, मुरैना सहित अन्य जिलों से प्राथमिक शिक्षक भोपाल पहुंचने वाले हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों के लिए बसों का रूट चार्ट भी जारी किया गया है।

उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं

बता दे की नवनियुक्त प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। दरअसल आईएफएमएस पोर्टल पर पद स्वीकृत नहीं है। जिसके कारण वेतन का आहरन नहीं हो पा रहा है। इससे 3000 शिक्षक प्रभावित हो रहे है। माना जा रहा है कि जल्द आईएफएमएस पोर्टल पर उनकी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद इन्हें वेतन का भुगतान किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews