प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री की अपील, देखें वीडियो

प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री की अपील, देखें वीडियो

भोपाल| कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं| बुधवार को समीक्षा बैठक के साथ ही सीएम ने ट्विटर के माध्यम से प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुए सहयोग की अपील की| इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। डरने व घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी पूर्वक घर में रहकर कोरोना को हराएं।

सीएम ने कहा कोरोना के खिलाफ प्रदेश में पोसिटिव रिजल्ट मिल रहे हैं| हर संभव प्रयास किये जा रहे है, गरीबों को निशुल्क राशन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है, सहरिया, बेगा भारिया, के खाते में रुपए डाले हैं| संपत्ति कर, प्रोफेसनल टैक्स, केसीसी जमा करने की तिथि बढाकर 30 अप्रैल कर दी गई है| कोरोना के चलते गेंहू उपार्जन फिलहाल रोका गया है| सीएम ने अपील करते करते हुए कहा कि अपने परिवार के लिए कुछ अपने घरों में रहे मिलकर इस लड़ाई को लड़ें|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews