शीतलहर में स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाने बाल आयोग ने लिखा पत्र

indore news

भोपाल। प्रदश में पड़ रही भीषण शीतलहर को लेकर मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग सख्त हुआ है। इस संबंध में कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा गया कि अवकाश की अवधि में वृद्धि की जाए। आयोग ने कहा कि निकट भविष्य में अभी और भी ठंड अपना कहर बरपा सकती है।आयोग द्वारा लिखे गये पत्र में हवाला दिया गया है कि प्रदेश में शीतलहर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिससे लगातार कोहरा छाया हुआ है। ऐसी स्थिति में बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों में बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होने का अंदेशा बन गया है। इस कारण शीतकालीन अवकाश की अवधि शीतलहर समाप्त होने तक बढ़ाई जाए। इसकी एक प्रति बाकायदा लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त को भी प्रेषित की गई है। इधर भोपाल में शीतलहर को लेकर अभी छुट्टी की कोई संभावना नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने कहा कि राजधानी में अन्य जिलों की तरह ठंडक नहीं है। इस कारण अभी तक यहां प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि शीतलहर को लेकर वह पुन: कलेक्टर से चर्चा करेंगे। अगर कलेक्टर अनुमति देंगे तो स्कूलों में छु्ट्टी घोषित कर दी जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews