MP के स्कूलों में बच्चे सीखेंगे “एकता और अनुशासन” का पाठ, अनिवार्य होगी NCC, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश

MP के स्कूलों में बच्चे सीखेंगे “एकता और अनुशासन” का पाठ, अनिवार्य होगी NCC, स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश

MP News : मप्र के स्कूलों में अब बच्चों को एकेडमिक शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति का पाठ भी पढ़ाया जायेगा, इसके लिए स्कूलों में उन्हें एक सैनिक जैसी शिक्षा दी जाएगी, राज्य सरकार इसके लिए सीएम राइज स्कूलों में NCC की अनिवार्यता सुनिश्चित करने का प्लान बना रहा है, स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस विषय में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय में एनसीसी की राज्य सलाहकार समिति की बैठक

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को मंत्रालय में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) की राज्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में स्कूल शिक्षा में एनसीसी की प्रगति की समीक्षा एवं पूर्व निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने NCC की अनिवार्यता पर जोर दिया 

राज्य मंत्री परमार ने कहा कि अनुशासन का दृष्टिकोण स्थापित करने के लिए सीएम राइज स्कूलों में एनसीसी की अनिवार्यता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित समस्त विभाग, जिनमें एनसीसी की सहभागिता एवं उपयोगिता है, उन विभागों की सदस्यता समिति में सुनिश्चित की जानी चाहिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस बैठक में एनसीसी (मप्र – छग) के एडीजी मेजर जनरल अजय कुमार महाजन, डिप्टी डायरेक्टर (स्टेट ) एस के खोरिया, एडिशनल डायरेक्टर कर्नल विवेक कुमार रायकवार, उप सचिव स्कूल शिक्षा  ओ.एल. मंडलोई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews