Corona से जिंदगी की जंग हारे CID के DSP प्रेम प्रकाश गौतम,इलाज के दौरान मौत

Corona से जिंदगी की जंग हारे CID के DSP प्रेम प्रकाश गौतम,इलाज के दौरान मौत

भोपाल

भोपाल में सीआईडी में डीएसपी प्रेम प्रकाश गौतम की कोरोना से मौत हो गई है। प्रेम प्रकाश गौतम भोपाल में अपराध अनुसंधान विभाग में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर थे।डीजीपी विवेक जौहरी ने उनके निधन की सूचना देते हुए कहा कि प्रेम प्रकाश गौतम ने पुलिस विभाग में 38 साल के अपने कार्यकाल में बेहतरीन सेवाएं दी और इस दुख की घड़ी में पुलिस विभाग पूरी तरह उनके परिवार के साथ है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा है कि श्री प्रेमप्रकाश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी के असामयिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। उनका परिवार अब मध्यप्रदेश का परिवार है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्ना ने भी ट्वीट कर दुख जताया है और लिखा कि सीआईडी में भोपाल में पदस्थ पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेमप्रकाश गौतम जी के असामयिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews