CID इंस्पेक्टर निलंबित, सरेआम शराब पीते पकड़े जाने के बाद उलझे थे पुलिस से

Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor

Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor

CID Inspector Suspended : आखिरकार दिनभर चले घटनाक्रम के बाद सीआईडी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन को निलंबित कर दिया गया, इंस्पेक्टर सिद्धार्थ दोस्तों के साथ खुले में बैठकर शराब पी रहे थे, पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब उन्हे रोका तो वह पुलिस से उलझ गए, वही जब उन्हे थाने लेकर पुलिस पहुंची तो वहाँ मारपीट की नौबत आ गई, फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद सीआईडी अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”824772211″]

बीती रात का है मामला 

बताया जा रहा है कि रात के वक्त CID इंस्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन अपनी मित्र मंडली के साथ कार में सड़क किनारे शराब पी रहे थे और उसी वक्त एमपी नगर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आओ देखा न ताव CID स्पेक्टर सिद्धार्थ प्रियदर्शन को उठा लिया, हालांकि सिद्धार्थ प्रियदर्शन पुलिस के साथ एमपी नगर थाने पहुंच गए , मगर विवाद जब बढ़ा जब सिद्धार्थ पुलिस की गाड़ी से उतर कर थाने में जाने लगे, थाने के गेट पर खड़े एक एसआई ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया बस फिर क्या था। सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने भी तत्काल पलटवार कर दिया और तीन चार थप्पड़ पलटकर एसआई को जड़ दिए हालांकि बाकी पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर दिया मगर मामला यही नहीं थमा मामले ने और तूल पकड़ लिया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इधर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। एमपी नगर पुलिस ने सिद्धार्थ प्रियदर्शन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया तो वही CID अधिक्षक ने सिद्धार्थ को निलंबित भी कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”824770508″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews